नहीं रहे बीजेपी नेता राजनाथ सिंह,भाजपा में छाई शोक लहर

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा के सदस्य रहे राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ का आज निधन हो गया। प्रख्यात चिंतक और विचारक राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में सुबह गोमतीनगर के पत्रकारपुरम स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली।

पेशे से पत्रकार और चिंतक रहे राजनाथ सिंह सूर्य अयोध्या जनपद के जनौरा मोहल्ले के निवासी थे। प्रखर वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व राज्यसभा सदस्य और समाजसेवी राजनाथ सिंह के निधन से भाजपा सहित सभी सामाजिक संगठनों में दुख का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, राजनाथ सिंह का निधन प्रात: 5,30 बजे निज निवास पर हुआ। राजनाथ सिंह ने ने समाजसेवा के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया और इसी कारण देहदान भी केजीएमयू को कर दिया था। दोपहर बाद उनके देह को दान करने के लिए 12.30 बजे 3/35पत्रकारपुरम, गोमती नगर से केजीएमयू के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी।

राजनाथ सिंह सूर्य शुरुआती दौर से ही आरएसएस से जुड़े थे। संघ की शाखाओं में सक्रिय रहने वाले राजनाथ सिंह की अलग सोच और स्पष्ट विचारधारा ही उनकी पहचान थी। राजनाथ सिंह राज्यसभा सांसद ही नहीं देश के जाने माने पत्रकार भी रहे। उन्होंने हमेशा मीडिया के हित की बात की। अभी भी जब विपक्षी नेता मीडिया पर बिकाऊ होने का हमला कर रहे थे तब उन्होंने कहा था कि यह लोग अपनी गलती मिडिया के सर थोपना चाहते है खुद में कुछ भी करने की क्षमता नहीं होती है तो किसी दूसरे पर खीज निकाल दी जाती है।कुछ दिन पहले आगरा में उन्होंने कहा था कि मीडिया पर सवाल उठाने वाले लोग खीज निकालने वाले लोग हैं। मोदी मीडिया-गोदी मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा था कि ऐसा नहीं है, आज के दौर में मोदी को खून का सौदागर कहा जाता है और जोरदारी से छपता भी है। ऐसे में मोदी मीडिया का आरोप खारिज होता है।

What is Abortion? Abortion Pill ?

 

Share and Enjoy !

0Shares
0

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *